Site icon Dainik Savera Times

दुनिया की कोई ताकत नहीं हिला सकती इन देशों की इकोनॉमी

नई दिल्ली: अमरीका, चीन और भारत दुनिया की बड़ी इकोनॉमी वाले देश हैं, लेकिन इनमें से कोई भी देश दुनिया की टॉप 10 स्थिर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल नहीं हैं। आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों की लिस्ट में यूएई सबसे आगे है। वल्र्ड रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में यूएई के बाद स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड और सऊदी अरब का नंबर है। बड़ी इकोनॉमी वाले देशों में सिर्फ जर्मनी और जापान को ही इसमें जगह मिली है।

जर्मनी दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी है जबकि जापान 5वें नंबर पर है। दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला देश अमरीका इस लिस्ट में 13वें नंबर पर है। नॉर्वे उससे आगे 11वें नंबर पर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया 15वें, यूके 16वें और फिनलैंड 17वें नंबर पर है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला चीन देश आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों की लिस्ट में 19वें नंबर पर है। फ्रांस इस लिस्ट में 20वें, साऊथ कोरिया 23वें, स्पैन 25वें, इटली 28वें, रूस 31वें, चेक गणराज्य 33वें, हंगरी 34वें, तुर्की 44वें और स्लोवेनिया 46वें नंबर पर है।

भारत की रैंकिंग
आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों की लिस्ट में भारत 47वें नंबर पर है, हालांकि भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकोनॉमी है। साथ ही भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी इकोनॉमी है, लेकिन इस लिस्ट में भारत कई देशों से पीछे है। इस लिस्ट में ब्राजील, इजिप्ट, मैक्सिको, अर्जेंटीना, साऊथ अफ्रीका, ईरान, कजाकिस्तान, बंगलादेश, केन्या और यूक्रेन जैसे देश भारत से पीछे हैं।

Exit mobile version