Site icon Dainik Savera Times

Nokia का 2023 की पहली तिमाही में भारत में कारोबार हुआ चार गुना

नयी दिल्ली : फिनलैंड की मोबाइल फोन कंपनी नोकिया की 2023 की पहली तिमाही में कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 5.85 अरब यूरो रही है। इस दौरान कंपनी का भारत में कारोबार लगभग चार गुना हो गया है। कंपनी की वैश्विक बिक्री मार्च, 2022 की तिमाही में 5.34 अरब यूरो रही थी। नोकिया ने अपनी आय रिपोर्ट में बताया, नेटवर्क ढांचा और मोबाइल नेटवर्क, दोनों ने 13-13 प्रतिशत वृद्धि की। नेटवर्क ढांचे में ऑप्टिकल नेटवर्क और आईपी नेटवर्क सबसे आगे रहे, जो देश में लगातार बढ़ती 5जी सेवाओं को दिखाता है। भारत में बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी ने उत्तरी अमेरिका और अन्य स्थानों पर खर्च कम किया है।

देश में तेजी से फैलते 5जी नेटवर्क के कारण नोकिया इंडिया की बिक्री मार्च, 2022 तिमाही के 20 करोड़ यूरो से लगभग चार गुना होकर 85.3 करोड़ यूरो हो गई। नोकिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंडमार्क ने रिपोर्ट में कहा, मोबाइल नेटवर्क की शुद्ध बिक्री में 13 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा के आधार पर) की वृद्धि हुई क्योंकि भारत में 5जी का विस्तार उत्तरी अमेरिका के खर्च में मंदी की भरपाई से कहीं अधिक हुआ।

ये भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई Mini Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग, मात्र इतने पैसे देकर करें बुक

Exit mobile version