Site icon Dainik Savera Times

उ. कोरियाई हैकरों ने इस साल चुराई 13 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरंसी

प्योंगयांग: वर्ष 2024 में कुल 22 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरंसी चोरी हुई है, जिसमें उत्तर कोरियाई हैकरों का योगदान आधे से अधिक है। बीबीसी ने शोध फर्म चैनालिसिस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उ. कोरिया से जुड़े हैकरों ने 13 अरब डॉलर की डिजिटल करंसी चुराई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ चोरियां उ. कोरियाई हैकरों से जुड़ी हुई प्रतीत होती हैं, जो क्रिप्टो और अन्य प्रौद्योगिकी फर्मों में घुसपैठ करने के लिए दूरस्थ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कर्मचारियों के रूप में प्रस्तुत होते हैं। गौरतलब है कि इस साल बिटकॉइन की कीमत इस साल दोगुनी से अधिक हो गई है।

अमरीका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अधिक क्रिप्टो-फ्रैंडली होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, 2024 में हैकरों द्वारा चुराई गई क्रिप्टोकरंसी की मात्र पिछले साल की तुलना में 21 प्रतिशत बढ़ गई, लेकिन यह अभी भी 2021 और 2022 में दर्ज किए गए स्तरों से नीचे है। रिपोर्ट में कहा गया है, 2024 में चोरी की गई क्रिप्टो में वृद्धि उद्योग के लिए एक तेजी से जटिल और विकसित हो रहे खतरे के परिदृश्य को संबोधित करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। इसने कहा कि इस साल अधिकांश चोरी क्रिप्टो निजी कुंजियों के साथ छेड़छाड़ से हुई है, जिनका उपयोग क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं की संपत्तियों तक पहुँच को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

Exit mobile version