Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब India में बनेगा Apple का iPhone 16, जमीन के लिए तीन कंपनियों ने दिया आवेदन

December 21, 2022

अब India में बनेगा Apple का iPhone 16, जमीन के लिए तीन कंपनियों ने दिया आवेदन

ग्रेटर नोएडा: यमुना अथॉरिटी में बड़ी-बड़ी कंपनियां जमीन लेने के लिए इच्छुक हैं और उन्होंने अथॉरिटी से जमीन की मांग की है। एप्पल और तीन सहयोगी कंपनियों ने मोबाइल की एसेसरीज बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण में आवेदन किया है। कंपनियों ने करीब 23 एकड़ जमीन पर 2800 करोड़ के निवेश से इकाई लगाने का प्रस्ताव रखा है। आईफोन 16 भारत में ही बनाने की योजना है।

यमुना प्राधिकरण के अधिकारी पिछले सप्ताह जापान और कोरिया से निवेश जुटाने के लिए गए थे। वहां एप्पल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई, इसमें अप्पल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने भारत में 2800 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इंक बनाने वाली एप्पल की सहयोगी कंपनी सीको एडवांस लिमिटेड यीडा के सेक्टर 29 में 5 एकड़ में अपना उत्पाद बनाने की इच्छा जाहिर की है। यह कंपनी 850 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और हजारों लोगों को रोजगार देगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि एप्पल और सहयोगी कंपनियों को सेक्टर 29 में जमीन दी जाएगी। यह सेक्टर पहले से ही विकसित है और यहां पर कई सुविधाएं लगभग तैयार है। इससे कंपनियां निर्माण के बाद उत्पादन शुरू कर सकेंगी और इन कंपनियों में करार कर यमुना प्राधिकरण के समक्ष 10 फीसद राशि जमा करा दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें