Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब पहले से और भी मजेदार होगा Instagram, यूजर्स के लिए आएंगे यह नए फीचर्स

October 21, 2023

अब पहले से और भी मजेदार होगा Instagram, यूजर्स के लिए आएंगे यह नए फीचर्स

 

नई दिल्ली: आजकल बिना सोशल मिडिया के बिना सब अधूरा सा है। हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है। आपको बता दें कि, दुनिया के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम (Instagram) आए दिन अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स को ऐप में शामिल करता रहता है। वहीं, भारत में जनरेशन जेड यूजर्स के लिए मेटा के मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम ने 4 नए फीचर्स पेश किए हैं. कंपनी ने जनरेशन जेड यूजर्स को सशक्त बनाने के लिए बर्थडे, ऑडियो नोट्स, सेल्फी वीडियो नोट्स और स्टोरीज में मल्टीपल लिस्ट जैसे क्रिएटिव टूल्स का अनवील्ड किया. मेटा ने कहा कि वह जल्द ही फीचर्स की टेस्टिंग शुरू करेंगे.

‘मल्टीपल लिस्ट इन स्टोरीज’ फीचर से ज्यादा लिस्ट बनाने की सुविधा:

‘मल्टीपल लिस्ट इन स्टोरीज’ फीचर यूजर्स को केवल करीबी दोस्तों के अलावा और ज्यादा लिस्ट बनाने की अनुमति देगी।

टेलीग्राम जैसे ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर होंगे शुरू:

मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर टेलीग्राम जैसे ‘ब्रॉडकास्ट चैनल’ फीचर शुरू करने के बाद फेसबुक और मैसेंजर पर लाने की घोषणा की है. यह फीचर आने वाले हफ्तों में उपलब्ध होगा।

‘ऑडियो नोट्स’ फीचर से वॉयस रिकॉर्डिंग को नोट भेजने में मदद:

‘ऑडियो नोट्स’ फीचर यूजर्स को वॉयस रिकॉर्डिंग को नोट के रूप में भेजने में मदद करेगी और ‘सेल्फी वीडियो’ नोट्स यूजर्स को छोटा वीडियो कैप्चर करने की अनुमति देगा। जो 24 घंटों के लिए उनके नोट में लूप होगा. मेटा ने कहा, “एक-दूसरे के साथ आसानी से अपडेट शेयर करने के लिए नोट्स युवा लोगों के बीच पसंदीदा बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें