Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब Smartphone ऐप इस खतरनाक बीमारी के जोखिम की करेगा जांच

October 20, 2023

अब Smartphone ऐप इस खतरनाक बीमारी के जोखिम की करेगा जांच

न्यूयॉर्कः अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक स्मार्टफोन ऐप डेवलप किया है, जो किसी व्यक्ति की एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने की क्षमता को ट्रैक और एनालिसिस कर सकता है। इसे लोकोमोशन और अन्य प्रकार की गतिविधियों के रूप में जाना जाता है। शोधकर्ताओं ने 100 प्रतिभागियों के साथ ओपनकैप नामक ऐप का टेस्ट किया। दो या दो से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए, ऐप ने मसल्स एक्टिवेशन, ज्वाइंट लोड्स और ज्वांइट मूवमेंट्स के वेब-बेस्ड आर्टफिशियल इंटेलिजेंस एनालिसिस की अनुमति देने के लिए क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड किए।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos

पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, 100 प्रतिभागियों के लिए डेटा कलेक्शन में 10 घंटे से भी कम समय लगा और परिणामों की गणना में 31 घंटे लगे। यह स्टडी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सटिी के स्कॉट एल. डेल्प और उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया था। लोकोमोशन एनालिसिस के लिए फिक्स्ड लैब स्पेस और 150,000 डॉलर से ज्यादा मूल्य के उपकरणों की आवश्यकता होती है, जिसमें त्रि-आयामी इमेज को कैप्चर करने के लिए आठ या ज्यादा स्पेशलाइज्ड कैमरे शामिल हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Raj Kundra ने Shilpa Shetty को ट्विटर में Message कर मचा दिया तहलका, देखें Live Video

कैप्चर किए गए डेटा का ट्रेंड एक्सपर्ट द्वारा वेिषण करने में भी कई दिन लग जाते हैं। ह्यूमन मोशन एनालिसिस का इस्तेमाल चलने-फिरने में कठिनाई वाले मरीजों का मूल्यांकन करने, चिकित्सकों को सजर्री की योजना बनाने में मदद करने और उपचार प्रक्रियाओं के परिणामों का आकलन करने के लिए किया जाता है। नेशनल इंस्टीटय़ूट ऑफ हेल्थ द्वारा वित्त पोषित रिसर्च टीम का मानना है कि ऐप का इस्तेमाल करने में मोशन एनालिसिस टेक्निक का लगभग एक प्रतिशत खर्च होता है और यह 25 गुना तेजी से काम करता है। वर्तमान टेक्नोलॉजी रुटीन क्लीनिकल उपयोग के लिए बहुत महंगी है। जांचकर्ताओं के अनुसार, ऐप का इस्तेमाल संभावित रूप से बीमारी के जोखिम की जांच करने, पुनर्वास निर्णयों को सूचित करने और उपचार के बाद गति में सुधार को ट्रैक करने में मदद के लिए किया जा सकता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान ! भारत में तेजी से फैल रहा हैं ये वायरस, मामले जानकर घर से निकलना कर देंगे बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें