Site icon Dainik Savera Times

ATM कार्ड के बिना अब निकाल सकते हैं कैश; जानें आसान तरीके

withdraw cash without an ATM card

withdraw cash without an ATM card

नई दिल्ली: आजकल के दौर में बैंक की ATM और डिजिटल सर्विसेज के जरिए आप कभी भी कैश निकाल सकते हैं। लेकिन कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है और ATM कार्ड घर पर रह जाता है। ऐसे में भी आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तरीके।

1. आधार कार्ड के जरिए कैश निकासी (AePS)

अगर आपके पास ATM कार्ड नहीं है, तो आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आप पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप्स अपनाएं:

अपने नजदीकी Micro ATM पर जाएं।

मशीन में दिए गए ऑप्शन्स में से Cash Withdrawal चुनें।

अपना PIN नंबर डालें।

अपनी लोकेशन या एरिया का PIN कोड दर्ज करें।

अपना आधार नंबर दर्ज करें।

फिंगरप्रिंट स्कैन करते ही ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।

इस प्रक्रिया के बाद आपको रसीद मिलती है, जिसे संभालकर रखना जरूरी है।

Micro ATM कहां मिलेगा?

Micro ATM सेवाएं आमतौर पर बैंक के एजेंट यानी Business Correspondent (BC) के माध्यम से उपलब्ध होती हैं। ये आपके नजदीकी इलाके में बैंक की सुविधाएं प्रदान करता है।

निकासी की लिमिट:

AePS के जरिए आप एक दिन में कितनी राशि निकाल सकते हैं, यह आपके बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है। हर बैंक अलग लिमिट लागू करता है।

2. QR कोड के जरिए कैश निकालें

कुछ ATM मशीनों में अब QR स्कैनिंग की सुविधा भी है। यह तरीका भी बिना ATM कार्ड के पैसों की निकासी के लिए आसान है।

सबसे पहले ATM मशीन में QR कोड की सुविधा देखें।

किसी भी UPI ऐप से QR कोड स्कैन करें।

मांगी गई डिटेल्स और UPI नंबर दर्ज करें।

ये भी पढ़ें: 

इतना करते ही आपके अकाउंट से पैसे निकल जाएंगे।

इस तरह, चाहे ATM कार्ड घर पर रह जाए, आप आसानी से आधार या UPI के जरिए कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए मददगार है जिन्हें अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है।

Exit mobile version