Site icon Dainik Savera Times

NTPC का मुनाफा पहली तिमाही में 23% से बढक़र 4,907 करोड़ रुपए पर पहुंचा   

नई दिल्ली:  सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत से अधिक बढक़र 4,907.13 करोड़ रुपए हो गया। एनटीपीसी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 3,977.77 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन आय सालाना आधार पर 43,560.72 करोड़ रुपए से थोड़ा घटकर 43,390.02 करोड़ रुपए हो गई। एकल आधार पर एनटीपीसी की कुल आय जून 2023 तिमाही में 39,681 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 40,726 करोड़ रुपए थी।
ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
Exit mobile version