Site icon Dainik Savera Times

NTPC ने इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में कोयला उत्पादन में 83% की वृद्धि दर्ज की 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी के कोयला उत्पादन में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर 83 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एनटीपीसी लिमिटेड ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के दौरान अपनी कैप्टिव खदानों से कोयला उत्पादन में 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 160.5 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) का कोयला उत्पादन हासिल किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की 2022-23 की समान अवधि (अप्रैल-सितंबर 2022) में यह 87.6 लाख मीट्रिक टन रहा। इसके अलावा, एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 172 लाख मीट्रिक टन का कोयला प्रेषण भी हासिल किया। इसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 94 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: अप्रैल में UPI ट्रांजैक्शन 25% बढ़कर 22 अरब के पार, वैल्यू 29 लाख करोड़ से ज्यादा
Exit mobile version