Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू Air Passengers की संख्या January में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर

February 21, 2023

घरेलू Air Passengers की संख्या January में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर

मुंबई: घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर पहुंच गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल जनवरी में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या 64.08 लाख रही थी। जनवरी में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी घटकर 54.6 प्रतिशत रह गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई है। पिछले महीने में इंडिगो ने 68.47 लाख यात्रियों को सेवाएं दी थीं।

पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 59.72 प्रतिशत थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानों में समस्या, सामान के मुद्दे और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर समीक्षाधीन महीने में दिसंबर की तुलना में अधिक शिकायतें मिलीं। जनवरी में एयर इंडिया और विस्तार के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या क्रमश: 11.55 लाख और 11.05 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 9.2 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत रही।

समीक्षाधीन महीने में किफायती सेवाएं देने वाली गो फर्स्ट के यात्रियों की कुल संख्या 10.53 लाख रही, जबकि एयरएशिया इंडिया के यात्रियों की संख्या 9.30 लाख रही। स्पाइसजेट की उड़ानों से इस दौरान 9.14 लोगों ने यात्रा की। टाटा समूह की एयरलाइंस….एयर इंडिया, विस्तार और एयरएशिया इंडिया के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में सामूहिक रूप से 32.30 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें