सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख के पार
September 24, 2023
नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 2016 में 450 से बढक़र इस समय एक लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने यहां उद्यमियों को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि होगी। गोयल ने भारत में कारोबारी सुगमता, व्यवसाय शुरू करने और संचालित करने को आसान बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।