Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

NPS, APY के तहत सदस्यों की संख्या 2022-23 में 23 प्रतिशत बढ़ी

March 10, 2023

NPS, APY के तहत सदस्यों की संख्या 2022-23 में 23 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत सदस्यों की संख्या चालू वित्त वर्ष में चार मार्च तक 23 प्रतिशत बढक़र 6.24 करोड़ हो गई। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, इसमें एपीवाय सदस्यों में 28 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इस दौरान एक करोड़ से अधिक नए सदस्य जुड़े। एनपीएस और एपीवाय के तहत कुल पेंशन प्रबंधन परिसंपत्ति (एयूएम) चार मार्च 2023 तक सालाना आधार पर 23.45 प्रतिशत बढक़र 8.82 लाख करोड़ रुपये हो गई। मंत्रालय ने बयान में कहा, ”राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्राहकों की संख्या चार मार्च 2023 तक सालाना आधार पर 22.88 प्रतिशत बढक़र 624.81 लाख हो गई। पांच मार्च, 2022 तक यह आंकड़ा 508.47 लाख था।” बयान के अनुसार, पिछले साल 31 मार्च तक एनपीएस सदस्यों की कुल संख्या 5.20 करोड़ थी।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें