Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर की शानदार शुरुआत, निर्गम मूल्य पर 89 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

July 27, 2023

न्यूवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर की शानदार शुरुआत, निर्गम मूल्य पर 89 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली: न्यूवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 500 रुपये पर 89 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 947 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। यह निर्गम मूल्य की तुलना में 89.4 प्रतिशत अधिक है। बीएसई में कंपनी के शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य पर 88.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 942.50 रुपये पर हुई।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 90.36 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 631 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 475 से 500 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। दिल्ली-एनसीआर की न्यूवेब टेक्नोलॉजीज एक प्रमुख कंप्यूंटिग समाधान प्रदाता कंपनी है।

ये भी पढ़ें: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विजन की आंधी: तरुण चुग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें