Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Oberoi Realty ने ठाणो परियोजना के पेश होने के 3 दिन में 1,348 करोड़ रुपये के बेचे मकान

October 21, 2024

Oberoi Realty ने ठाणो परियोजना के पेश होने के 3 दिन में 1,348 करोड़ रुपये के बेचे मकान

मुंबई: रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के ठाणो में अपनी नई परियोजना के पेश किए जाने के पहले तीन दिन में 1,348 करोड़ रुपये के लक्जरी मकान बेचे हैं। कंपनी ने 18 अक्टूबर को ‘ओबेरॉय गार्डन सिटी ठाणो’ परियोजना पेश की थी।

इस परियोजना का चरणबद्ध तरीके से निर्माण तथा विपणन किया जाएगा। ओबेरॉय रियल्टी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी ने ‘‘पहले तीन दिन में 5.65 लाख वर्ग फुट (कालीन क्षेत्र) के लिए करीब 1,348 करोड़ रुपये का कुल बुकिंग मूल्य दर्ज किया है।’

करीब 75 एकड़ में फैली इस परियोजना में 30 से अधिक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले मकान, एक पांच सितारा डीलक्स जेडब्ल्यू मैरियट होटल ठाणो गार्डन सिटी और एक ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल शामिल होंगे। विकास के पहले चरण में पांच आवासीय टावर शामिल होंगे और दो टावर के लिए बुकिंग 18 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई थी।

ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास ओबेरॉय ने कहा,‘‘ओबेरॉय गार्डन सिटी ठाणो में हमारी नवीनतम परियोजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम खुश हैं। हमारे ग्राहकों ने हमारे ब्रांड तथा उत्पाद में जो भरोसा व विश्वास दिखाया है, वह हमें बेहद प्रोत्साहित करता है।

यह परियोजना एक समग्र, शानदार जीवन जीने का अनुभव देने के हमारे दृष्टिकोण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि यह ठाणो में विलासिता के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा।’ ओबेरॉय रियल्टी देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है। इसने एमएमआर में 49 परियोजनाएं पूरी की हैं।

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें