Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Okinawa ने 2.5 लाख E-scooter की बिक्री का आंकड़ा पार किया

March 14, 2023

Okinawa ने 2.5 लाख E-scooter की बिक्री का आंकड़ा पार किया

नई दिल्ली: ई स्कूटर बनाने वाली प्रमुख कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक ने वर्ष 2025 तक 10 लाख ई वाहन बेचने के अपने बेचने के लक्ष्य की दिशा में बढ़ते हुये 2.5 लाख वाहन बनाने का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि देश के 2.5लाख ई वाहन बनाने वाला वह पहला ईवी निर्माता बन गया है। राजस्थान प्लांट से 250,000वें मॉडल के साथ बेस्ट-सैलिंग प्रेज़ प्रो को रोल आउट किया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं संस्थापक जीतेन्दर शर्मा ने कहा, ‘‘‘हम बेहद उत्सुक हैं और अपने उपभोक्ताओं एवं अन्य सभी हितधारकों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हम पर भरोसा किया और देश के अग्रणी दोपहिया ब्राण्ड के रुप में ओकीनावा की स्थिति को और भी मजबूत बना दिया है। 2.5 लाख युनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करना, उच्च गुणवत्ता के सशक्त प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं की ज़रुरतों को पूरा करने एवं स्थायी भविष्य की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें