Site icon Dainik Savera Times

आईओसी के साथ मिलकर देशभर में 2,550 ईवी चार्जर लगाएगी ओकोया ईवी चार्जर्स

मुंबई: ओकाया ईवी चार्जर्स ने इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के साथ मिलकर देशभर में 2,550 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह इस योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ओकाया ईवी चार्जर्स के अनुसार, देश में इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के रूप में 20 से अधिक राज्यों में 362 ऐसे चार्जर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि वह विविध प्रकार के चार्जर स्थापित करेगी।

इनमें 3.3-किलोवाट और 7.4-किलोवाट चार्जर, 30-किलोवाट वॉल-माउंटेड सीसीएस (संयुक्त चार्जिंग सिस्टम) 2 डीसी फास्ट चार्जर के साथ ही 60-किलोवाट सीसीएस2 डीसी चार्जर शामिल हैं। ओकाया ईवी चार्जर्स के प्रबंध निदेशक अंशुल गुप्ता ने कहा, ‘‘यह साझेदारी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। हमारे उन्नत चार्जिंग समाधान ईवी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सुविधाजनक और कुशल चार्जिंग विकल्पों के साथ सशक्त बनाएंगे।’’ कंपनी ने कहा कि इस पहल के लिए कुल निवेश 125 करोड़ रुपये आंका गया है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Exit mobile version