Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ola Electric 39,999 रुपये की कीमत वाले E-Scooter के साथ वाणिज्यिक खंड में उतरी 

November 26, 2024

Ola Electric 39,999 रुपये की कीमत वाले E-Scooter के साथ वाणिज्यिक खंड में उतरी 
नयी दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक ने वाणिज्यिक खंड में उतरने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने मंगलवार को ‘गिग’ र्किमयों को लक्षित करते हुए 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले ‘गिग’ स्कूटर की श्रृंखला पेश की। ऑनलाइन मंच के लिए काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को ‘गिग’ कर्मचारी कहा जाता है।
कंपनी ने शहरी यात्रियों के निजी इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 जेड भी पेश किया है। इसकी कीमत 59,999 रुपये है। ‘गिग’ श्रृंखला के दो संस्करण को ‘गिग’ कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिनकी शुरुआती कीमतें क्रमश? 39,999 रुपये और 49,999 रुपये (शोरूम कीमत) हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा, यह श्रृंखला बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) खरीद तथा किराये के लिए उपलब्ध होगी। यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ एक बार चार्ज करने पर 112 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा।
इसके साथ 1.5 किलोवाट प्रति घंटे की एक अलग से बैटरी भी आती है जिसे हटाया जा सकता है। ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ ओला ‘गिग’ और एस1 जेड स्कूटर की श्रृंखला को पेश करने के साथ हम ईवी स्वीकार्यता में और तेजी लाएंगे।  एस1 जेड श्रृंखला के तहत कंपनी ने दो संस्करण ‘एस1 जेड’ और ‘एस1 जेड+’ पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 59,999 रुपये और 64,999 रुपये है। कंपनी ने अपना पावरपॉड भी पेश किया, जो एक इन्वर्टर है जो पोर्टेबल बैटरी का उपयोग करके घरों में बिजली देता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें