Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

EV मार्केट में लगातार घट रहा OLA दबदबा, 51% घाटे के साथ तीसरे स्थान पर खिसका

June 2, 2025

EV मार्केट में लगातार घट रहा OLA दबदबा, 51% घाटे के साथ तीसरे स्थान पर खिसका

OLA Electric : दोपहिया EV निर्माता OLA इलेक्ट्रिक की बिक्री मई में सालाना आधार पर 51% गिरकर 18,499 इकाई रह गई। कंपनी TVS मोटर और बजाज ऑटो के बाद बाजार में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। सरकारी वाहन आंकड़ों के अनुसार, मई में दोपहिया EV वाहन खंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस दौरान खुदरा बिक्री बढ़कर 1,00,266 इकाई हो गई।

TVS मोटर-
दोपहिया EV वाहन खंड में TVS मोटर शीर्ष पर रही। मई में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 107 प्रतिशत बढ़कर 24,560 इकाई हो गई और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 24 प्रतिशत रही।

बजाज ऑटो-
मई में बजाज ऑटो की बिक्री सालाना आधार पर 135 प्रतिशत बढ़कर 21,770 इकाई हो गई। यह 22 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दोपहिया ईवी वाहन खंड में दूसरे स्थान पर रही।

OLA इलेक्ट्रिक
भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली OLA इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने 18 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की और बाजार में तीसरे स्थान पर रही।

एथर एनर्जी
एथर एनर्जी ने 12,840 यूनिट बेचीं और 13 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

लगातार बढ़ रहा घाटा-
पिछले हफ्ते, OLA इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 25 के लिए अपने चौथी तिमाही के नतीजों की रिपोर्ट की। जनवरी-मार्च की अवधि में कंपनी का घाटा साल-दर-साल 109 प्रतिशत बढ़कर 870 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 416 करोड़ रुपये था। कंपनी की परिचालन से आय साल-दर-साल 61.8 प्रतिशत घटकर 611 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,598 करोड़ रुपये थी।

सबसे खराब प्रदर्शन-
2021 के अंत में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की वाणिज्यिक डिलीवरी शुरू करने के बाद से यह कंपनी का सबसे खराब तिमाही प्रदर्शन है। पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए OLA इलेक्ट्रिक का राजस्व भी वित्त वर्ष 24 में 5,126 करोड़ रुपये से घटकर 4,645 करोड़ रुपये हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें