Site icon Dainik Savera Times

One hundred 65 देशों के पर्यटकों को मिल रहा है e-visa

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि कोरोना के बाद प्रतिबंधों में ढ़ील दिये जाने के बाद से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और अब कनाडा सहित 165 देशों के पर्यटकों को ई वीजा जारी किया जा रहा है। पर्यटन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ भी इस संबंध में संधि होने से अब 165 देशों को ई वीजा जारी करने की सुविधा शुरु दी गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद पांच निशुल्क वीजा जारी किये जाने के बाद से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढोतरी होने लगी है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सहायता और सुरक्षा के लिए 12 भाषाओं में टॉल फ्री नंबर जारी किये जा चुके हैं और पर्यटकों को इसके माध्यम से सहायता और सुरक्षा आदि उपलब्ध कराने में मदद की जाती है। पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर के कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है और इसके लिए पर्यटक पुलिस की व्यवस्था भी की गयी है। पर्यटन राज्य सरकार का मुद्दा है लेकिन केंद्र सरकार गृह मंत्रालय के माध्यम से राज्यों को पर्यटक सुरक्षा पर धन देती है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में तेजी आयी है और इस वर्ष अब तक आजादी बाद पहली बार सबसे अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

Exit mobile version