Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

One Impression ने वित्तपोषण दौर में जुटाए एक करोड़ डॉलर

March 15, 2023

One Impression ने वित्तपोषण दौर में जुटाए एक करोड़ डॉलर

मुंबई : प्रचारकों के लिए काम करने वाले मंच ‘वन इम्प्रेशन’ ने दक्षिण कोरिया की गेमिंग कंपनी क्राफ्टन इंक एवं अन्य की अगुवाई में हुए श्रृंखला-ए वित्तपोषण दौर में एक करोड़ डॉलर की राशि जुटाने की बुधवार को जानकारी दी। गुरुग्राम के इस स्टार्टअप का दावा है कि उसने प्रचारकों (इनफ्लुएंसर) की अगुवाई वाली पहलों के जरिए केटाफिल, मीशो और मामाअर्थ जैसे 500 से अधिक ब्रांड की वृद्धि में मदद दी है।

यह मंच हजारों क्रिएटर के साथ काम करता है जिनमें जानीमानी हस्तियों समेत छोटे स्तर के प्रचारक भी शामिल हैं जिनके साथ मिलकर 1,00,000 सामग्री तैयार हुई है। वन इम्प्रेशन ने एक बयान में कहा कि इस राशि का उपयोग अपनी पेशकश का विस्तार करने, उत्पाद विकास में तेजी लाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें