Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

OnePlus 15 के लॉन्च के बाद OnePlus 13R की कीमत में आई बड़ी कटौती, अब हुआ और भी किफायती

November 14, 2025

OnePlus 15 के लॉन्च के बाद OnePlus 13R की कीमत में आई बड़ी कटौती, अब हुआ और भी किफायती

OnePlus 13R : वनप्लस ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को नवीनतम Qualcomm Snapdragon Elite 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जो इसे प्रदर्शन के मामले में सबसे शक्तिशाली एंड्रॉयड फोनों में से एक बनाता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹74,999 रखी गई है। नए मॉडल के आने का सीधा असर कंपनी के पुराने प्रीमियम मिड-रेंज डिवाइस OnePlus 13R पर पड़ा है, जिसकी कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

OnePlus 13R अब पहले से काफी सस्ता

OnePlus 13R को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज विकल्पों 12GB + 256GB और 16GB + 512GB के साथ लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत पहले ₹44,999 थी। लेकिन OnePlus 15 के लॉन्च के बाद कंपनी ने इसके दामों में उल्लेखनीय कमी की है। अब यह स्मार्टफोन ₹39,999 की नई कीमत पर लिस्ट किया गया है।

इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन के लिए अतिरिक्त ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। बैंक ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹37,999 तक आ जाती है। इतना ही नहीं, चुनिंदा पेमेंट ऑप्शन पर ₹1,199 का अतिरिक्त कैशबैक भी उपलब्ध है, जिससे यह डील और आकर्षक हो जाती है।

OnePlus 13R के मुख्य फीचर्स

OnePlus 13R अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProXDR रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1600 निट्स तक पहुंचती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass GG7i लगाया गया है।

स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो भारी-भरकम गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह डिवाइस Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है।

बड़ी बैटरी इसकी खासियतों में से एक है फोन में 6000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C, NFC सहित जरूरी सभी आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं। वही अगर फोटोग्राफी की बात करें तो OnePlus 13R में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें