OnePlus 15 : वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को आज यानी 13 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी का यह हाई-एंड फोन भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि OnePlus 15 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च हो रहा है। इसे अब तक का सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है।
नया डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस
OnePlus 15, कंपनी की पिछली OnePlus 13 सीरीज का अपग्रेड वर्जन है। डिजाइन की बात करें तो इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फोन का लुक और बिल्ड OnePlus 13s से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें ज्यादा प्रीमियम फिनिश और पतला बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। कंपनी ने अपने सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखते हुए कैमरा मॉड्यूल और डिस्प्ले किनारों में हल्के बदलाव किए हैं।
यह फोन 6.78 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देगा। फोन को IP68 और IP69 डस्ट-और-वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है, जिससे यह रफ यूज़ के लिए और भी भरोसेमंद बन जाता है।
When the lights light up the #OnePlus15
Limits go off.Know more: https://t.co/WfFwzaDgTt pic.twitter.com/scGytPcrph
— OnePlus India (@OnePlus_IN) November 8, 2025
प्रोसेसर और स्टोरेज विकल्प
OnePlus 15 में कंपनी ने नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है, जो AI-बेस्ड परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन और पावर एफिशिएंसी में पिछले वर्जन से बेहतर है। यह फोन 12GB और 16GB LPDDR5X RAM के साथ आएगा, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB तक के वेरिएंट मिलेंगे।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। तीनों कैमरे अलग-अलग फोकल लेंथ के साथ बेहतर डेप्थ और डिटेल कैप्चर करते हैं। इसमें OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही एक पेरीस्कोप लेंस भी शामिल है जो 100x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
पावर बैकअप के लिए OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो जाएगा। डिवाइस Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा, जिसमें नए AI फीचर्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन जोड़े गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
चीन में OnePlus 15 की शुरुआती कीमत CNY 3999 (करीब ₹50,000) रखी गई थी। उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत ₹70,000 के आसपास से शुरू होगी। फोन की सेल आज रात 8 बजे से Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।
वनप्लस अपने साथ OnePlus 15R मॉडल भी पेश कर सकती है, जो चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। कंपनी का लक्ष्य इस लॉन्च के साथ भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है।