नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर कंपनी की ओर से कई टीज़र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें इसकी बैटरी और रियर कैमरा सेटअप से जुड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके डिस्प्ले साइज का भी खुलासा किया है।
6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा
रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 15T में 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जैसा कि पहले आए OnePlus 13T में देखा गया था। डिस्प्ले के चारों तरफ पतले बेज़ल और गोल किनारे होंगे, जिससे फोन का लुक प्रीमियम लगेगा। इसके साथ ही फोन में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
कंपनी इस फोन में मैग्नेटिक एक्सेसरी इकोसिस्टम का सपोर्ट भी देने वाली है, जिससे यूजर्स चार्जर, प्रोटेक्टिव केस और कूलिंग एक्सेसरी जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि फोन में बिल्ट-इन मैग्नेट होंगे या फिर इसके लिए अलग से कम्पैटिबल केस की जरूरत पड़ेगी।
ये भी पढ़ें :
गीकबेंच लिस्टिंग में दिखी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 15T को हाल ही में Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर PLZ110 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3669 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 अंक हासिल किए।
OnePlus 13T → OnePlus 15T
• 6.32″ 1.5k → 6.32″ 1.5k
• 120Hz LTPO → 165Hz LTPO
• SD 8 Elite → SD 8 Elite Gen 5
• 50MP 1/1.56” → 50MP 1/1.56”
• 50MP 1/2.76” 2x → 50MP 1/2.76” 3.5x
• N/A → LUMO imagine engine
• 6230mAh → 7500mAh
• 80W wired → 100W wired+50W… pic.twitter.com/KFocNaLqys— OnePlus Club (@OnePlusClub) March 8, 2026
टेस्ट किए गए वेरिएंट में लगभग 14.76GB RAM दिखाई दी, जिसे बाजार में संभवतः 16GB RAM के रूप में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.61GHz तक हो सकती है। माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से जुड़ा हो सकता है। फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
ये भी देखें :
कैमरा और प्रोटेक्शन फीचर्स
कैमरा के तौर पर इसमें LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। साथ ही फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलने की संभावना है।

