
OnePlus Pad Go : OnePlus ने भारतीय बाज़ार में अपना सबसे किफायती टैबलेट, वनप्लस पैड गो (या OnePlus Pad Lite) लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि दमदार बैटरी, बड़े डिस्प्ले और शानदार डिज़ाइन के साथ आने वाला यह टैबलेट, ओप्पो के हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Pad SE का रीब्रांडेड वर्ज़न है। साथ ही, अपनी कीमत और फीचर्स के चलते यह टैबलेट सीधे तौर पर Redmi Pad 2 को टक्कर देगा।
कीमत और वेरिएंट्स
वनप्लस का यह नया टैबलेट दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
6GB RAM + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi Only)
8GB RAM + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi + LTE सपोर्ट)
इसकी शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹17,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹2,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट और ₹1,000 का स्पेशल लॉन्च ऑफर मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹12,999 हो जाती है।

सेल और उपलब्धता
बता दें कि OnePlus Pad Go की सेल 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ऐसे में ग्राहक इसे Amazon और वनप्लस के ऑफिशियल ई-स्टोर से खरीद सकेंगे। यह टैबलेट केवल एक कलर ऑप्शन – एयरो ब्लू में उपलब्ध होगा।
OnePlus Pad Go (Lite) के खास फीचर्स
डिस्प्ले: 11 इंच का HD+ LCD पैनल
रेजोलूशन: 1920 x 1200 पिक्सल
पीक ब्राइटनेस: 500 निट्स
प्रोसेसर: MediaTek Helio G100
रैम और स्टोरेज: 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15
बैटरी:
9340mAh की बड़ी बैटरी
33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा:
फ्रंट कैमरा: 5MP
रियर कैमरा: 5MP
अन्य फीचर्स:
–फेस अनलॉक सिक्योरिटी
–चार स्पीकर्स
–USB Type-C पोर्ट
–Bluetooth 5.4
OnePlus Pad Lite के फीचर्स
बता दें कि इस OnePlus टैबलेट में 11 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। वहीं यह टैबलेट MediTek Helio G100 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है।
इस टैबलेट में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 9340mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस बायोमेट्रिक मिलेगा। इसमें चार स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं। OnePlus Pad Lite में आगे और पीछे 5MP का कैमरा होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...