Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओएनजीसी का एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के साथ समझौता

September 27, 2023

ओएनजीसी का एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के साथ समझौता

नई दिल्ली: तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र के सरकारी उपक्रम ओएनजीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपने उद्देश्यों को साकार करने के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) के साथ बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक विज्ञप्ति के अनुसार समझौता ज्ञापन मुख्य रुप से विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों परियोजनाओं की व्यवहार्यता और स्थापना की संभावना का पता लगाने के लिए है।

समझौता ज्ञापन में अपतटीय पवन परियोजनाओं के माध्यम से भारत और विदेशों में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में इन दो संस्थाओं के सहयोग और भंडारण, ई-गतिशीलता, कार्बन क्रेडिट और ग्रीन क्रेडिट, परमाणु, ग्रीन हाइड्रोजन व्यवसाय और इसके डेरिवेटिव (ग्रीन अमोनिया और ग्रीन मेथनॉल) में अवसरों की खोज की परिकल्पना की गई है।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें