Site icon Dainik Savera Times

नासिक जिले की बाजार समितियों में प्याज नीलामी दूसरी दिन भी रही ठप 

नासिक: लासालगांव सहित महाराष्ट्र के नासिक जिले में ज्यादातर कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी) में मंगलवार को दूसरे दिन भी  प्याज की नीलामी बंद रही। व्यापारी प्याज पर निर्यात शुल्क बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।  नासिक शहर में जिला कलेक्टर जलज शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों-निर्यातकों और किसानों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई, लेकिन व्यापारी नीलामी में हिस्सा नहीं लेने के अपने फैसले पर अड़े रहे।
उन्होंने कहा कि जब तक मुंबई और अन्य बंदरगाहों और बांग्लादेश सीमा पर फंसे हजारों टन प्याज निर्यात शुल्क के भुगतान के बिना आगे नहीं बढ़ जाते, तब तक नीलामी बंद रहेगी। हालांकि, नीलामी लासालगांव एपीएमसी की विंचुर उप-समिति में आयोजित की गई थी, जहां कीमतें 800 रुपये (न्यूनतम) से 2,360 रुपये (अधिकतम) के बीच रहीं। प्याज की औसत कीमत 2,150 रुपये प्रति क्विटल औसत थीं।
ये भी पढ़ें : ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है दिल्ली सरकार’, विवेक विहार अग्निकांड पर सीएम रेखा ने जताया दुख
Exit mobile version