Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aadhaar के लिए ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करने को 14 जून तक नहीं लगेगा कोई पैसा

March 17, 2023

Aadhaar के लिए ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करने को 14 जून तक नहीं लगेगा कोई पैसा

नई दिल्ली : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त में आधार दस्तावेज को अद्यतन करने की सुविधा दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज़ों को अद्यतन करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निवासियों को अपने आधार दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का फैसला किया है। इस कदम से लाखों लोगों को फायदा होगा।

मुफ्त सेवा अगले 3 महीनों के लिए – यानि 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक उपलब्ध है। आधार नामांकन और अद्यतन विनियम, 2016 के अनुसार आधार संख्या धारक आधार के लिए नामांकन की तारीख से प्रत्येक 10 साल पूरे होने पर अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार अद्यतन कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है और भौतिक आधार केंद्रों पर पहले की तरह 50 रुपए का शुल्क देना जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: घड़ा ही नहीं, मिट्टी की बोतल और गिलास भी हैं खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ पानी का स्वाद बढ़ाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें