Site icon Dainik Savera Times

Aluminum की 100 Vande Bharat ट्रेनों के लिए सिर्फ एल्स्टॉम, मेधा ने लगाई बोली

नई दिल्ली: एल्युमिनियम की 100 वंदे भारत ट्रेनों के लिए सिर्फ दो कंपनियों बोली लगाई है। इनमें हैदराबाद की मेधा सर्वो ड्राइव प्राइवेट लिमिटेड और स्विट्जरलैंड की स्टेडलर का संयुक्त उद्यम के अलावा रेलवे क्षेत्र की दिग्गज फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय कंपनी एल्स्टॉम शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों फर्मों ने 100 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण और 35 साल तक रखरखाव के 30,000 करोड़ रुपये के ठेके के लिए बोली लगाई है।

उन्हें ट्रेन देते समय 13,000 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि शेष रुपये 35 साल के बाद मिलेंगे। सोनीपत में बनने वालीं एल्युमिनियम की वंदे भारत ट्रेन पारंपरिक स्टील की ट्रेन से हल्की होती है और कम बिजली खपत करती है। बोलीदाताओं की कम संख्या के बारे में सूत्रों ने कहा कि देश में एल्युमिनियम ट्रेनों के निर्माण के विशेषज्ञ नहीं हैं। बृहस्पतिवार को दाखिल की गई तकनीकी बोली का मूल्यांकन किया जाएगा और उसके बाद विजेता के चयन के लिए वित्तीय बोली मांगी जाएगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के 5 उभरते सितारे, एक खिलाड़ी को मिला टीम इंडिया से बुलावा

Exit mobile version