Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही मिलेगा ‘फॉर यू रिकमेंडेशन’ का फायदा : मस्क

March 28, 2023

सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही मिलेगा ‘फॉर यू रिकमेंडेशन’ का फायदा : मस्क

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि 15 अप्रैल से शुरू होने वाले ‘फॉर यू रिकमेंडेशन’ का फायदा सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही मिलेगा। मस्क ने ट्वीट किया: “15 अप्रैल से सिर्फ वेरिफाइंड अकाउंट यूजर्स ही ‘फॉर यू रिकमेंडेशन’ के लिए एलिजिबल होंगे। काफी तेजी से बढ़ रहे एआई बॉट के तूफान को रोकने के लिए यह एकमात्र तरीका है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह एक नाउम्मीद और हारी हुई लड़ाई जैसा हो जाएगा। ट्विटर पर होने वाले पोल्स के लिए भी वेरिफाइड अकाउंट्स का होना जरूरी है।”

मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए। जब एक यूजर ने कहा, “मैं इस फैसले के साथ नहीं हूं। आपको प्लेटफॉर्म पर बॉट्स का पता लगाने के लिए टैलेंट और एआई टेक में पैसा लगाने की जरूरत है। यह प्लेटफॉर्म को खराब कर सकता है।”तकनीकी अरबपति ने रिप्लाई दिया: “मेरा कहना है कि यह एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं।”इस बीच, सोमवार को ट्विटर के बॉस ने कहा था कि पेड वेरिफिकेशन से बॉट्स की लागत 10,000 प्रतिशत बढ़ जाएगी और फोन द्वारा बॉट्स की पहचान करना बहुत आसान हो जाएगा, इसलिए पेड अकाउंट ही एकमात्र सोशल मीडिया होगा जो मायने रखता है।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें