Site icon Dainik Savera Times

खुली पहुंच वाली सौर क्षमता वृद्धि में 3.6% तक की देखी गई गिरावट

 नई दिल्ली: देश में खुली पहुंच वाली सौर क्षमता में वृद्धि सालाना आधार पर जून तिमाही में 3.6 प्रतिशत घटकर 712 मेगावाट रही। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मुक्त पहुंच होने से 100 किलोवाट से अधिक स्वीकृत भार वाले उपभेक्ता खुले बाजार से सस्ती बिजली खरीद सकते हैं।
हरित ऊर्जा क्षेत्र की शोध कंपनी मेरकॉम इंडिया ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने एक साल पहले की समान अवधि में 739 मेगावाट की खुली पहुंच वाली सौर क्षमताएं जोड़ी थीं। हालांकि जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में सौर क्षमता वृद्धि 24 प्रतिशत अधिक रही। मार्च तिमाही में देश भर में 577 मेगावाट की सौर क्षमता जुड़ी थी।
इस तरह साल के पहले छह महीनों में देश के भीतर कुल 1.3 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) की खुली पहुंच वाली सौर उत्पादन क्षमता जोड़ी। यह एक साल पहले की समान अवधि में स्थापित 1.6 गीगावाट क्षमता से लगभग 18 प्रतिशत कम है।
मेरकॉम इंडिया की प्रबंध निदेशक प्रिया संजय ने कहा, “सौर, पवन और यहां तक कि ऊर्जा भंडारण के संयोजन वाली हाइब्रिड बिजली परियोजनाएं कंपनियों के लिए अच्छा निवेश साबित हो रही हैं। जून 2023 तक देश में खुली पहुंच वाली कुल स्थापित सौर क्षमता 9.8 गीगावाट हो गई।
ये भी पढ़ें:  अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन
Exit mobile version