Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

OpenAI ने वॉयस इंजन पेश किया,AI voice-cloning तकनीक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं

March 30, 2024

OpenAI ने वॉयस इंजन पेश किया,AI voice-cloning तकनीक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं

 

सैन फ्रांसिस्को: चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपनएआई वॉयस असिस्टेंट कारोबार में उतर रही है। कंपनी ने ऐसी तकनीक तैयार की है, जो किसी व्यक्ति की आवाज को क्लोन कर सकती है। हालांकि, ओपनएआई ने कहा है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण वह इसे अभी सार्वजनिक रूप से पेश नहीं करेगी।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी ने नाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल करने के ठीक एक सप्ताह बाद शुक्रवार को अपनी नई वॉयस इंजन तकनीक का अनावरण किया। कंपनी का दावा है कि वह किसी व्यक्ति की बात करते हुए केवल 15 सेकंड की रिकॉर्डिंग की मदद से उनकी आवाज तैयार कर सकती है।

ओपनएआई ने कहा कि वह शुरुआत में कुछ परीक्षकों के साथ इसका पूर्वावलोकन करने की योजना बना रही है, लेकिन दुरुपयोग के जोखिम के चलते फिलहाल यह तकनीक सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा, ”हम मानते हैं कि लोगों की आवाज से मिलता-जुलता भाषण तैयार करने के गंभीर जोखिम हैं।

ये भी पढ़ें : अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित लौटे, खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें