Site icon Dainik Savera Times

2026 में नहीं आएगा OpenAI का IPO, सैम ऑल्टमैन ने सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

OpenAI's IPO won't come in 2026, Sam Altman said security priority

OpenAI's IPO won't come in 2026, Sam Altman said security priority

बिजनेस डेस्क: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने उस मांग का समर्थन किया, जिसमें एआई सिस्टम की बढ़ती ताकत के चलते उस पर नियंत्रण खोने और सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के धीमी विकास की वकालत की गई थी। साथ ही, कहा कि 2026 में ओपनएआई का आईपीओ नहीं आएगा।

एन्थ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के फ्रंटियर एआई डेवलपमेंट के लिए धीमी और ज्यादा संतुलित अप्रोच अपनाने की बात कहने के कुछ घंटों बाद, ऑल्टमैन ने फॉर्च्यून मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ एलिसन शोंटेल से कहा कि इंडस्ट्री के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, इस समय ओपनएआई को पब्लिक करना सही फैसला नहीं होगा।

ऑल्टमैन ने इंटरव्यू में कहा, “मुझे सच में लगता है कि सुरक्षा से जुड़े मौजूदा हालात को देखते हुए, अभी पब्लिक होना सही फैसला नहीं होगा और हम पर इसके लिए कोई दबाव भी नहीं है।” ऑल्टमैन ने कहा कि ओपनएआई को सुरक्षा और अलाइनमेंट के मामले में अभी काफी काम करना है और संकेत दिया कि शुरुआती पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) को 2026 के बाद के लिए टाला जा सकता है।

ओपनएआई के प्रमुख ने जोर देकर कहा कि ज्यादा काबिल एआई सिस्टम से जुड़े जोखिम इतने बड़े हैं कि उनके लिए इंडस्ट्री और सरकारों के बीच सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को यह पक्का करना होगा कि कमर्शियल फायदे और व्यक्तिगत अहंकार, इस टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने में रुकावट न बनें।

ऑल्टमैन ने कहा, “हम सभी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, और हम अहंकार, मुनाफे के लालच या किसी और चीज को इसमें रुकावट नहीं बनने दे सकते।” उन्होंने यह भी माना कि एआई इंडस्ट्री ने सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर अभी तक काफी तरक्की नहीं की है और कहा कि एआई की क्षमताओं में और तरक्की के साथ-साथ मॉनिटरिंग और अलाइनमेंट में भी सुधार होना चाहिए।

Exit mobile version