Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Oppo ने लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

March 18, 2026

Oppo ने लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Oppo A6s 5G : Oppo ने भारतीय मिड-बजट स्मार्टफोन मार्केट में नया फोन पेश किया है। कंपनी का यह नया मॉडल Oppo A6s 5G डिज़ाइन में iPhone 17 जैसा दिखाई देता है। फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप है, जो iPhone से इंस्पायर्ड लगता है। इससे पहले कंपनी ने Oppo K14 5G को भी भारतीय बाजार में पेश किया था।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स
Oppo A6s 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 18,999 रुपये
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 20,999 रुपये

फोन को ऑरोरा गोल्ड और पल्म पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे Amazon, Flipkart और Oppo के ऑफिशियल ऑनलाइन तथा ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें :

Oppo A6s 5G के फीचर्स
Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और पंच-होल डिज़ाइन के साथ आता है।

फोन में AI फीचर्स के साथ Android 15 पर आधारित ColorOS 15 दिया गया है। बैक में डुअल कैमरा सेटअप है 50MP मेन और 2MP सेकेंडरी कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग
Oppo A6s 5G में बड़ी 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो और रोजमर्रा के काम बिना रुकावट किए जा सकते हैं।

यह फोन मिड-बजट गेमिंग और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए एक किफायती और पावरफुल विकल्प साबित हो सकता है।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें