
OPPO Reno 17 Series: स्मार्टफोन बाजार में OPPO अपनी नई Reno 17 सीरीज के साथ दस्तक देने जा रही है। कंपनी आज यानी 16 नवंबर 2026 को चीन में OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस नई सीरीज में शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि सीरीज के Pro मॉडल में 200MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 8000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
आज कितने बजे लॉन्च होगी OPPO Reno 17 Series?
OPPO Reno 17 सीरीज का लॉन्च इवेंट चीन में स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय समय के मुताबिक, यूजर्स इस इवेंट को शाम 4:30 बजे से देख सकेंगे। स्मार्टफोन के अलावा कंपनी इसी इवेंट में OPPO Pad Air 6 टैबलेट और OPPO Watch 5 भी पेश कर सकती है।
हालांकि, भारतीय बाजार में Reno 17 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
OPPO Reno 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OPPO Reno 17 में 6.56 इंच की फ्लैट LTPS डिस्प्ले मिलने की संभावना है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी कर चुकी है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में चार 50MP कैमरे मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
इसके अलावा स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
कैट डिजाइन वाले खास एडिशन में भी आएगा फोन
OPPO Reno 17 का Encounter Cat Edition अपने खास डिजाइन की वजह से चर्चा में है। इस एडिशन के बैक पैनल पर 3D इफेक्ट वाली बिल्ली की तस्वीर देखने को मिल सकती है। खास बात यह होगी कि रोशनी के अनुसार इसका लुक बदलता हुआ नजर आएगा।
इसके अलावा फोन Adventure Cat, Cocoa Brown, First Snow White और Ice Moon White जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
OPPO Reno 17 Pro में 200MP कैमरा और दमदार बैटरी
सीरीज का सबसे आकर्षक मॉडल OPPO Reno 17 Pro हो सकता है। इसमें 6.32 इंच की 1.5K फ्लैट LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी कर चुकी है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। यह सेटअप फोटोग्राफी और जूम के शौकीनों के लिए खास हो सकता है।
बैटरी के मामले में Reno 17 Pro में 7200mAh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन में मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
Android 17 और ColorOS 17 का मिलेगा सपोर्ट
सॉफ्टवेयर के मामले में भी OPPO अपनी नई सीरीज को अपडेटेड बनाने की तैयारी में है। Reno 17 और Reno 17 Pro दोनों स्मार्टफोन Android 17 आधारित ColorOS 17 पर काम कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, नए सॉफ्टवेयर में छह साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का अनुभव देने पर ध्यान दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें…
भारत में कब लॉन्च होगी OPPO Reno 17 Series?
फिलहाल OPPO ने भारत में Reno 17 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड Reno 17 को 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, Reno 17 Pro भारत में आएगा या नहीं, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
कुल मिलाकर OPPO Reno 17 सीरीज बड़ी बैटरी, हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और नए प्रोसेसर के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी। फोन की कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।