Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Optimus Infracom ने कॉर्निंग इंटरनेशनल कॉरपोरेशन के साथ देश में एक साझा उद्यम शुरू करने की घोषणा की

September 1, 2023

Optimus Infracom ने कॉर्निंग इंटरनेशनल कॉरपोरेशन के साथ देश में एक साझा उद्यम शुरू करने की घोषणा की

नई दिल्ली: दूरसंचार, प्रौद्योगिकी एवं विनिर्माण क्षेत्रों में करीब तीन दशक से अधिक समय से काम कर रही भारतीय कंपनी ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम लिमिटेड ने कॉर्निंग इंटरनेशनल कॉरपोरेशन के साथ देश में एक साझा उद्यम शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की । दोनों मिल कर मोबाइल इलेक्ट्रानिक उपकरणों के लिए कवर-ग्लास के हिस्से-पुर्जे बनाएंगी।
आप्टिमस ग्रुप की ओर से शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा है कि उपभोक्ताओं मोबाइल कंज्यूमर – इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के लिए ग्लास एवं ग्लास सेरामिक सामग्री बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी कॉर्निक इंटरनेशनल के साथ उसका यह संयुक्त उद्यम व्यक्तिगत मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली इकाइयों उद्योग के लिए उच्च गुणवत्ता के तैयार कवर ग्लास पार्ट्स का निर्माण करेगा।

कंपनी का कहना है कि उनकी इस भागीदारी से भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारितंत्र का विस्तार करने में मदद करेगा। विज्ञप्ति के अनुसार इस संयुक्त उद्यम के तहत इन कंपनियों का रणनीतिक लक्ष्य भारत में एक विश्वस्तरीय विनिर्माण इकाई स्थापित करना है जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं से लैस होगी। इस गठबंधन से मोबाइल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य कवर ग्लास एप्लीकेशंस में उपयोग के लिए तैयार कवर ग्लास पार्ट्स का देश में ही विनिर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा जिससे अगली पीढ़ी के मोबाइल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जरूरतों पूरी की जा सकेंगी।

ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, “ इस देश में बढ़ते विनिर्माण पारितंत्र में सक्रियता के साथ योगदान करना हमारे लिए गर्व का विषय है। इस संयुक्त उद्यम मेक इन इंडिया कार्यक्रम और आत्मनिर्भर भारत के सरकार सपने के अनुरूप है, हम वैश्विक और स्थानीय ब्रांडों के लिए विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। ”

उन्होंने कहा, “हमारा इरादा अगले पांच वर्षों में मोबाइल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग के लिए फिनिश्ड कवर ग्लास पार्ट्स का विनिर्माण करने वाली शीर्ष कंपनियों में से एक बनकर उभरना है। नवप्रवर्तन, डिजाइन एवं विनिर्माण में हमारी सामूहिक विशेषज्ञता से इन ब्रांडों के लिए समग्र समाधान उपलब्ध होगा। ”

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें