Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारे शीर्ष क्रम को अधिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी: नजमुल

October 14, 2023

हमारे शीर्ष क्रम को अधिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी: नजमुल

चेन्नई: बांग्लादेश के उप कप्तान नजमुल हसन शंटो ने कहा कि अगर उनकी टीम को विश्व कप में अपनी उम्मीदें बनाए रखनी है तो उनके शीर्ष कम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। बांग्लादेश ने अभी तक विश्व कप में तीन मैच खेले हैं जिनमें से दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। वह शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया था।

उसने कम स्कोर वाले मैच में अफगानिस्तान को हराया लेकिन इसके बाद उसे इंग्लैंड से 137 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसकी टीम 9 विकेट पर 245 रन ही बना पाई थी। कीवी टीम ने 43वें ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर दी थी। नजमुल ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हम हमेशा रणनीति बनाते हैं कि कैसे बल्लेबाजी करनी है, लेकिन हमें बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के सामने हमेशा चुनौती होती है विशेषकर जब गेंद नई होती है।’उन्होंने हालांकि उम्मीद बताई कि उनकी टीम वापसी करने में सफल रहेगी। नजमुल ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर हम यहां से वापसी कर सकते हैं। हमें सिर्फ अपने गेंदबाजों को बचाव करने के लिए अच्छा स्कोर देना होगा। हमें क्या करना है इसके बारे में सोचने से ज्यादा यह जानना महत्वपूर्ण है कि हम कितना अच्छा खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें