Site icon Dainik Savera Times

सर्राफा बाजार में हाहाकार, अब की बार सोना 75,000 के पार

लुधियाना: सोने की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते इन दिनों सर्राफा बाजार में हाहाकार मची हुई है। बुधवार को सोने (24 कैरेट) की कीमतें 75 हजार रुपए तोला (10 ग्राम) का आंकड़ा भी पार करते हुए 75700 रुपए पर बंद हुई। इस माह में अब तक सोने की कीमतों में 6 हजार रुपए तोला उछाल आया है।

इसी तरह चांदी कीमतों में तेजी जारी है। बुधवार को सर्राफा बाजार में 85 हजार रुपए किलो तक पहुंच गई। इस माह में अब तक चांदी की कीमत में 9 हजार रुपए किलो तक तेजी आई है। ज्वैलर्स के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में इतनी अधिक वृद्धि के चलते ग्राहकों ने मजबूरन खुद को बाजार से दूर कर लिया है। अब तो कीमतें स्थिर होने के बाद भी बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद नही है।

Exit mobile version