Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

PACL के 19 लाख से अधिक निवेशकों को 920 करोड़ रुपए मिले वापस : SEBI 

May 8, 2023

PACL के 19 लाख से अधिक निवेशकों को 920 करोड़ रुपए मिले वापस : SEBI 
नई दिल्लीः पीएसीएल लि. के 19 लाख से अधिक निवेशकों को 920 करोड़ रुपए वापस किए गए हैं। इन निवेशकों का कंपनी के ऊपर 17,000 करोड़ रुपये का दावा है। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर लोगों से पैसा जुटाया था। अवैध रूप से सामूहिक निवेश योजना के अंतर्गत 18 साल के दौरान 60,000 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए गए थे।
सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली समिति ने पीएसीएल के निवेशकों के लिये चरणबद्ध तरीके से निवेश राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू की थी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘अबतक समिति ने सफलतापूर्वक 19,61,690 आवेदनकर्ताओं को 919.91 करोड़ लौटाये हैं। इनका बकाया (मूल राशि) 17,000 करोड़ रुपए तक है। समिति ने फरवरी में निवेशकों से पीएसीएल से प्राप्त मूल प्रमाणपत्र देने को कहा था ताकि उनका पैसा सत्यापन के बाद वापस किया जा सके। मूल प्रमाणपत्र स्वीकार करने की तिथि 27 फरवरी से 20 मार्च, 2023 थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें