Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20 शिखर सम्मेलन के कारण 300 से अधिक इंटरसिटी, एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

September 3, 2023

G20 शिखर सम्मेलन के कारण 300 से अधिक इंटरसिटी, एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

 

नई दिल्ली: उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनका परिचालन दिल्ली में नौ-दस सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी परामर्श के मद्देनजर इन ट्रेन को आठ से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इनके मार्ग या गंतव्य स्थान में परिवर्तन किया गया है।

बयान के मुताबिक, यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मूतवी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, वाराणसी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस सहित 70 ट्रेन के रुकने के लिए अतिरिक्त स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। बयान के अनुसार, 36 ट्रेन के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन को बदल दिया गया है।

इसमें बताया गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन ट्रेन दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ह्लजिन लोगों ने उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही ट्रेन के समय और मार्गों की जांच कर लें।

ये भी पढ़ें : ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी, 95.33% छात्र हुए पास; ये रहा डायरेक्ट लिंक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें