Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

OVL ने छह करोड़ डॉलर में Azerbaijan oil क्षेत्र में Equior की हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

November 30, 2024

OVL ने छह करोड़ डॉलर में Azerbaijan oil क्षेत्र में Equior की हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाली तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी निवेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने छह करोड़ अमेरिकी डॉलर में अजरबैजान तेल क्षेत्र और एक संबद्ध पाइपलाइन में नॉव्रे की फर्म इक्विनोर की हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने इक्विनोर से अजरबैजान के अपतटीय अजेरी चिराग गुनाशली (एसीजी) क्षेत्र में 0.615 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे में बाकू त्बिलिसी सेहान (बीटीसी) पाइपलाइन कंपनी के 0.737 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण भी शामिल है।

ओवीएल ने जुलाई में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बिक्री खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए थे और यह सौदा 29 नवंबर को पूरा हुआ। बयान में कहा गया कि इस अधिग्रहण के लिए कुल निवेश लगभग छह करोड़ अमेरिकी डॉलर है। ओवीएल के पास इस समय एसीजी क्षेत्र में 2.31 प्रतिशत और बीटीसी पाइपलाइन में 2.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ताजा खरीद से कंपनी को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें