Site icon Dainik Savera Times

OVL ने दक्षिण चीन सागर में वियतनाम तेल ब्लॉक के लिए तीन साल का मांगा विस्तार 

नई दिल्ली: ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने दक्षिण चीन सागर में स्थित वियतनाम ब्लॉक में तेल और गैस की खोज के लिए तीन साल का विस्तार मांगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यदि अनुमति दी जाती है, तो यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी शाखा ओवीएल के लिए आठवां विस्तार होगा।
उन्होंने कहा कि तेल और गैस की खोज के लिए सातवां विस्तार 15 जून, 2023 तक था और कंपनी तीन साल के विस्तार के लिए वियतनामी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि ओवीएल ने अन्वेषण चरण-1 के तीन साल के विस्तार के लिए नियामक पीवीएन को एक प्रस्ताव दिया है और उसे मंजूरी का इंतजार है।
कंपनी को पिछले 17 वर्षों से इस ब्लॉक में कोई भी व्यावसायिक रूप से उपयोगी तेल और गैस भंडार नहीं मिला है, लेकिन दक्षिण चीन सागर में भारत के रणनीतिक हित के कारण उसने वहां अपनी उपस्थिति जारी रखी है। वियतनाम भी चाहता है कि भारतीय कंपनी इस विवादित जल क्षेत्र में चीन के हस्तक्षेप का मुकाबला करे। ओवीएल ने मई 2006 में वियतनाम के अपतटीय फुखान बेसिन में 7,058 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाले ब्लॉक-128 के लिए अनुबंध किया था।
ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन
Exit mobile version