Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल और वनस्पति तेल सस्ता

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल और वनस्पति तेल सस्ता हो गया जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रह वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 35 रिंगिट फिसलकर 4105 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.60 सेंट की गिरावट लेकर 54.76 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। पाम ऑयल 67 रुपये और वनस्पति तेल 200 रुपये प्रति ¨क्वटल गिर गया। वहीं, सरसों तेल,मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल और सोया रिफाइंड तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान चना 50 रुपये, दाल चना 50 रुपये और उड़द दाल 100 रुपये प्रति ¨क्वटल सस्ती हो गई जबकि मूंग दाल में 100 रुपये प्रति ¨क्वटल की तेजी रही। वहीं, मसूर दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में झमाझम बारिश : आमजन खुश, किसान परेशान

Exit mobile version