Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Palm oil हुआ महंगा लेकिन दाल-दलहन में बना हुआ है मिलाजुला रुख

February 23, 2023

Palm oil हुआ महंगा लेकिन दाल-दलहन में बना हुआ है  मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में आई तेजी के प्रभाव से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम आयल के भाव चढ़ गये जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आयल का मार्च वायदा 92 रिंगिट उबलकर 4191 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.19 सेंट की तेजी लेकर 63.26 सेंट प्रति पौंड हो गया।

इस दौरान पाम आयल158 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। वहीं, सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस चीनी और गुड़ के भाव स्थिर रहे। दाल-दलहन: दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चना 25 रुपये और चना दाल 25 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी जबकि उड़द दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई। वहीं, मसूर दाल, मूंग दाल और अरहर दाल के भाव स्थिर रहे। अनाज: अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पड़े रहे।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें