Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4% बढ़कर 3.47 लाख इकाई पर

December 14, 2024

नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4% बढ़कर 3.47 लाख इकाई पर

Passenger Vehicle Wholesale : त्यौहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4 प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माताओं के निकाय सियाम के नवंबर के बिक्री आंकड़े जारी किए। एक साल पहले की समान अवधि में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी।

बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी का यात्री वाहनों की थोक बिक्री में दबदबा कायम रहा और उसने अकेले 1,41,312 वाहनों की आपूर्ति की। यह नवंबर, 2023 में बिके 1,34,158 वाहनों से पांच प्रतिशत अधिक है।

हालांकि हुंडई मोटर इंडिया की थोक बिक्री घटकर 48,246 इकाई रह गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49,451 वाहनों की बिक्री की थी। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढक़र 46,222 इकाई हो गई जो पिछले साल नवंबर में 39,981 इकाई थी।

हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने 16,23,399 इकाई की तुलना में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही।

स्कूटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढक़र 5,68,580 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 7.5 प्रतिशत घटकर 9,90,246 इकाई रह गई।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (SIAM) ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें