Site icon Dainik Savera Times

Patanjali Yogpeeth के स्तंभ प्रमुख समाजसेवी कृष्णवीर का स्वर्गवास

 

नई दिल्ली : फरीदाबाद नगर में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी जिन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र व समाज की सेवा करने में लगाया, ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के प्रमुख सहयोगी व स्तंभ, पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सदस्य, हरियाणा व दिल्ली प्रदेश पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के संरक्षक, फरीदाबाद निवासी कृष्णवीर शर्मा का कल 24 सितंबर को रात स्वर्गवास हो गया।

कृष्णवीर शर्मा समाज सेवा के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे, गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर गरीब बच्चों की शिक्षादीक्षा व पौधारोपण आदि द्वारा क्षेत्र में मानव सेवा से राष्ट्र सेवा में सदैव संलग्न रहते थे। कृष्णवीर शर्मा अंतिम यात्रा 26 सितंबर सुबह 9 बजे निज निवास मकान नं. 590 सैक्टर 17, फरीदाबाद से निकलेगी।

अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे खेड़ी पुल, फरीदाबाद के शमशान घाट पर होगा। उनके अंतिम संस्कार में सभी परजिनों के साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से योगऋ षि स्वामी रामदेव व पतंजलि योगपीठ के अन्य कार्यकर्त्ता गण उनको अंतिम विदाई देंगे।

 

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

Exit mobile version