Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patel Engineering को महाराष्ट्र और अरुणाचल में मिलीं दो बड़ी परियोजनाएं

April 25, 2025

Patel Engineering को महाराष्ट्र और अरुणाचल में मिलीं दो बड़ी परियोजनाएं

नई दिल्ली: बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने दो अहम सरकारी ठेके हासिल किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित लागत 2,036.89 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से कंपनी की तकनीकी क्षमताएं और भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में उसकी भूमिका और अधिक मजबूत होने जा रही है।

कंपनी के अनुसार, पहली परियोजना महाराष्ट्र में सिडको (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा दी गई है, जिसमें बांध निर्माण और उससे जुड़े अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इस परियोजना को 42 महीने की समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

-240 मेगावाट की परियोजना का होगा निर्माण

दूसरी परियोजना नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) की ओर से अरुणाचल प्रदेश में दी गई है, जिसमें 240 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य 44 महीनों में पूरा होना है और इसके जरिए पूर्वोत्तर भारत में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

-कंपनी की प्रबंध निदेशक कविता शिरवाइकर ने कहा,

“यह परियोजना न केवल हमारी जलविद्युत निर्माण क्षमता को दर्शाती है, बल्कि देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में हमारा योगदान भी प्रमाणित करती है। पटेल इंजीनियरिंग की विशेष उपस्थिति जलविद्युत, सुरंग निर्माण और सिंचाई परियोजनाओं के क्षेत्र में रही है। इन नई परियोजनाओं के साथ कंपनी की बाजार में पकड़ और सशक्त होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: सीजफायर के बाद Petrol-Diesel के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें 9 अप्रैल के ताज़ा रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें