Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्राउडसोर्सिंग भुगतान सुविधा के लिए Payoneer ने Tech Mahindra के साथ किया समझौता 

October 5, 2024

क्राउडसोर्सिंग भुगतान सुविधा के लिए Payoneer ने Tech Mahindra के साथ किया समझौता 

नयी दिल्ली: वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेओनियर ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा के क्राउडसोर्सिंग मंच पॉपुली की भुगतान क्षमताओं को अनुकूलित करने के लिए उसके साथ साझेदारी की है।

नैस्डैक पर सूचीबद्ध कंपनी पेओनियर ने कहा कि पॉपुली के साथ इसकी सीमा-पार भुगतान प्रणाली का एकीकरण गिग (दैनिक) श्रमिकों को भुगतान पर निगरानी रखने में सक्षम बनाता है और बहु-मुद्रा गतिविधियों तक निर्बाध पहुंच प्रदान करता है।

बयान में कहा गया कि पॉपुली के उपयोगकर्ता कार्य के बाद त्वरित और सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय भुगतान का आनंद ले सकेंगे, जिससे उनके मंच अनुभव में वृद्धि होगी। टेक महिंद्रा के अध्यक्ष (कारोबारी प्रक्रिया सेवा) बीरेन्द्र सेन ने कहा कि पेओनियर की भुगतान प्रणाली से पॉपुली समुदाय को निर्धारित समय के अनुसार भुगतान मिलेगा।

पॉपुली एक क्राउडसोर्सिंग मंच है जो दूरस्थ दैनिक श्रमिकों को ऑनलाइन परियोजनाओं के ज़रिए शीर्ष कंपनियों के साथ सहयोग करने में सक्षम बनाता है। पेओनियर के भारत के उपाध्यक्ष गौरव सिसोदिया ने कहा कि नैसकॉम की एक रिपोर्ट ने अनुमान लगाया है कि भारत का दैनिक श्रमिक कार्यबल 2030 तक 2.35 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें