Site icon Dainik Savera Times

Paytm की शाखा जापान की PayPay में 2,364 करोड़ रुपये में शेयर अधिग्रहण अधिकार बेचेगी

नई दिल्ली: पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित शाखा ने जापान की पेपे में अपने शेयर अधिग्रहण अधिकारों को बेचने की मंजूरी दी है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि शेयर अधिग्रहण अधिकार सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे।

पेटीएम और पेटीएम सिंगापुर ने पेपे को प्रौद्योगिकी सेवाएं देने के लिए जापानी डिजिटल वॉलेट फर्म, सॉफ्टबैंक कॉर्प, सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और याहू जापान कॉरपोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इन सेवाओं के बदले में पेटीएम सिंगापुर ने शेयर अधिग्रहण अधिकार हासिल किए थे। इसके तहत पेपे में 1,59,012 शेयरों या 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जा सकती थी।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

Exit mobile version