Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paytm E Commerce ने 70 रुपए किलो के भाव पर टमाटर बेचने के लिए NCCF, ONDC से मिलाया हाथ

July 26, 2023

Paytm E Commerce ने 70 रुपए किलो के भाव पर टमाटर बेचने के लिए NCCF, ONDC से मिलाया हाथ

नई दिल्ली: पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (पीईपीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपए प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचने के लिए ओएनडीसी और एनसीसीएफ के साथ साझेदारी की है। केंद्र सरकार की ओर से सहकारी समितियां राष्ट्रीय सहकारी उपभेक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और नेफेड पहले से ही दिल्ली-एनसीआर और कुछ चुनिंदा शहरों में मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभेक्ताओं को 70 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर टमाटर बेच रही हैं।

एक बयान में पीईपीएल ने कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में पेटीएम ओएनडीसी पर उपयोगकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय सहकारी उपभेक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से 70 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर टमाटर बेचेगी। इसके साथ उपयोगकर्ता पेटीएम ऐप पर ओएनडीसी के माध्यम से मुफ्त डिलिवरी के साथ केवल 140 रुपए में प्रति सप्ताह पर दो किलोग्राम टमाटर खरीद सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि इस कदम से उपयोगकर्ताओं को फायदा होगा क्योंकि कुछ शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, टमाटर जैसी रसोई की आवश्यक चीज की बढ़ती कीमतें देश भर में कई लोगों को प्रभावित कर रही हैं। एनसीसीएफ और ओएनडीसी के बीच इस सहयोग से, दिल्ली-एनसीआर में हमारे उपयोगकर्ता अब आसानी से सस्ती कीमतों पर टमाटर प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एनसीआर के श्रमिकों की हालत पर चिंता जताई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें