Site icon Dainik Savera Times

रियल एस्टेट क्षेत्र में 2023 में 03 अरब डॉलर का पीई निवेश : Knight Frank India

मुंबई: रियल एस्टेट बाजार पर अनुसंधान एवं परामर्श सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2023 में भारतीय रियल एस्टेट बाजार को तीन अरब डालर का प्राइवेट इक्विटी (द्विपक्षीय आधारपर शेयर पूंजी निवेश) निवेश प्राप्त हुआ जो पिछले साल से 44 प्रतिशत कम है। वर्ष 2022 में देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 5.3 अरब डॉलर था। नाइट फैंक इंडिया की ‘ट्रेंड्सिन प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टमेंट्स इन इंडिया 2023’ के अनुसार वैश्विक स्तर पर निवेशकों द्वारा अपेक्षाकृत अधिक सतर्क रुख अपनाए जाने के कारण घरेलू रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश प्रभावित रहा। इस दौरान पीई निवेशकों में विदेशी और खास कर सिंगापुर जैसे बाजारों के निवेशकों का योगदान प्रमुख रहा।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

Exit mobile version